Singrauli Breaking News :- जयंत पुलिस को मिली बड़ी सफलता कई महीनो से अपराधिक मामले में फरार चल रहे मौजूदा जयंत भाजयुमो मंडल अध्यक्ष को किया गिरफ्तार।
BHARAT KI AWAAZ :- SINGRAULI :- जयंत चौकी पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जयंत चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कई महीनो से आपराधिक मामले में फरार चल रहे, भाजयुमो जयंत के मंडल अध्यक्ष अरविन्द वैश्य को गिरफ्तार किया गया है,
जयंत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भाजयुमो जयंत के मौजूदा मंडल अध्यक्ष अरविन्द वैश्य के उपर कई धाराओं में मामला दर्ज था जिसके बाद से फरार चल रहा था पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन निर्देशन में फरार चल रहे वारंटियों को लगातार सिंगरौली पुलिस धरपकड़ अभियान चला कर पकड़ रही है जिसके तहत जयंत पुलिस ने गिरफ्तार किया है।